img-fluid

दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी नीलाम, दिल्ली के दो वकीलों को मिली 6 संपत्ति

November 10, 2020


मुंबई। मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति आखिरकार नीलाम हो गई। दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद की 6 संपत्ति मिली है। इससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की। वकील अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की दो प्रॉपर्टी और वकील भूपेंद्र भारद्वाज को दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी मिली है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबार मिर्ची की संपत्ति इस बार भी निलामी में नहीं बिक पाई। उसकी संपत्ति जुहू में है। बोली लगाने वालों का मानना है कि संपत्ति की वैल्यू बहुत ज्यादा लगाई गई है। इसलिए वे बोली लगाने से पीछे हट गए।

जबकि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली महज 11 लाख 2 हजार में बिक गई। इस दौरान दाऊद की संपत्ति दिल्ली के दो वकीलों ने खरीदी है, जिसमें से दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव को दो संपत्ति और दिल्ली के ही भूपेंद्र कुमार भारद्वाज को 4 संपत्ति मिली हैं।

इनमें 4, 5 ,7 और 8 नंबर संपत्ति भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने खरीदी हैं, जबकि 6 और 9 नंबर की संपत्ति वकील अजय श्रीवास्तव ने ले ली है। दाऊद की 10 नंबर की प्रॉपर्टी को वापस ले लिया गया था, क्योंकि उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत थी। बताया जा रहा है कि उस प्रॉपर्टी की सीमा पर कुछ विवाद था।

 

Share:

  • SCO समिट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग-इमरान खान को किया इग्नोर, मारा ताना

    Tue Nov 10 , 2020
    नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तरफ से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2020 में हिस्‍सा लिया। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव का साफ असर इस बैठक में दिखा जिसमें चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी शरीक हुए थे। इसके अलावा पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी सम्‍मेलन में मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved