img-fluid

तालाब में मिला डाक कर्मचारी का शव

February 20, 2023

  • बेटी को ससुराल छोडऩे निकला था मृतक, हत्या की आशंका

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत महगवां क्षेत्र स्थित एक तालाब में आज सुबह एक डाक कर्मचारी का शव उतराता मिला। क्षेत्रीयजनों की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक टिकरा क्षेत्र का रहने वाला था जो कि गत दिवस अपनी बेटी को ससुराल छोडऩे के लिए घर से निकला था। जिसके बाद आज सुबह उसका शव महगवां स्थित तालाब में मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरु कर दी है।



जानकारी अनुसार टिकरा निवासी 42 वर्षीय रघुनाथ पटेल डाक कर्मचारी था। गत दिवस वह अपनी बेटी को ससुराल छोडऩे के लिए निकला था। आज सुबह रघुनाथ का शव महगवां तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि तालाब से कुछ दूरी पर मृतक की बाईक भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Share:

  • अवैध प्लाटिंग कर रहे संग्राम बिल्डकान व प्यासी डेवलपर आए प्रशासन के रडार पर!

    Mon Feb 20 , 2023
    अवैध कॉलोनी तैयार करने वालों पर होगी कार्रवाई, तीन को जारी हुआ नोटिस जबलपुर। अवैध कालोनियों के विरुद्ध प्रशासन भले ही सख्ती के संकेत दे रहा हो, लेकिन अवैध कालोनाइजरों के हौंसले कम नहीं हो रहे। पनागर तहसील के अंतर्गत ग्राम सूखा में अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved