img-fluid

इंदौर में ‘रील’ का जानलेवा शौक, रैपर के वीडियो के लिए बीच सड़क पर किया स्टंट, दो गिरफ्तार

May 02, 2026

इंदौर। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की भूख लोगों को किस हद तक ले जा सकती है, इसका नजारा इंदौर के बिचौली मर्दाना में देखने को मिला। यहाँ एक रैपर के म्यूजिक वीडियो के लिए बीच सड़क पर खौफनाक स्टंट किया गया। कार की रफ्तार और लापरवाही इतनी थी कि जरा सी चूक कई जाने ले सकती थी। कनाडिया पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है।


  • यह वायरल वीडियो 27 अप्रैल की रात का है। बिचौली मर्दाना सर्विस रोड पर एक कार चालक तीन लोगों के इर्द-गिर्द बेहद खतरनाक तरीके से गाड़ी घुमाता नजर आ रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि रैपर विनायक लश्करी के कहने पर यह स्टंट शूट किया जा रहा था। ‘ऑटो जस्टिस गैरेज’ के मालिक शाहबाज ने कार मालिक आशुतोष सिंह की गाड़ी से बिना किसी अनुमति के इस जोखिम भरे कृत्य को अंजाम दिया।पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में शाहबाज और आशुतोष दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस ने साफ कर दिया है कि रील के नाम पर सड़क पर उग्रता दिखाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • प्रेम प्रसंग में नाकाम छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    Sat May 2 , 2026
    इंदौर। इंदौर में छात्रों के खुदकुशी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बी.टेक के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का है। यहां बीटेक सिक्स्थ सेमेस्टर के छात्र उत्कर्ष श्रीवास्तव ने हॉस्टल के अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved