
इंदौैर। वैसे तो कई लोग खालिस शराब पीते हैं, लेकिन बिना पानी डाले शराब पीने से एक शख्स की मौत का मामला भी सामने आया है।
चितावद में रहने वाली सादाब पिता नबाव की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने बीना पानी डाले इतनी शराब पी ली कि वह सूधबूध खो बैठा। सादाब की पत्नी ने बताया कि कल जब पति की तबीयत खराब होने लगी तो उनके रिश्तदारों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन कोई मदद के लिए नही आया, जैसे तैसे पति को अस्पताल लेकर गई, लेकिन जान नही बच पाई। सादाब पेंटर था।
हादसे में मौत
मौत के एक अन्य मामले में लाहिया कॉलोनी के रहने वाले राकेश पिता बाबूलाल का एमआर-10 पर सड़क हादसा हो गया था। कल रात को उचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved