
इंदौर। कालका मंदिर (Kalka Temple) के सामने एक वाहन चालक (Driver) व्यक्ति के लिए काल बनकर आया। उसने व्यक्ति को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौत (Death) हो गई। खजराना पुलिस (Khajrana Police) ने बताया कि इलाके के कालका मंदिर (Kalka Temple) के सामने काम से लौट रहे राजेंद्र लोधी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोटें लगने के चलते उसे एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। राजेंद्र मूल रूप से सागर का रहने वाला था और यहां आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी (Musakhedi) में रहता था। साथ ही फेब्रिकेशन (Fabrication) का काम करता था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved