
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शुरुआती सत्र में घरेलू शेयर बाजार वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों से गिरावट के साथ खुला।
सुबह 09:25 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 101.75 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,167.57 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 26.80 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,458 पर कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में 629 शेयरों में बढ़त, 663 शेयरों में गिरावट और 58 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved