
जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम सरदा में बीती शाम घर से गायब हुई एक 35 वर्षीय महिला की क्षत-विक्षप्त लाश शनिवार सुबह रेलवे टे्रक पर मिलने से सनसनी फैल गई। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है, पुलिस इसकी पतासाजी कर रहीं है। बताया जा रहा है कि महिला के गुम होने की शिकायत बीती शाम ही पुलिस थाने में दर्ज करायी गई थी।
प्राप्त जानकारी खितौला सरदा निवासी 35 वर्षीय सुभद्रा यादव पति राजेन्द्र यादव बीते दिवस घर से गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके पति ने पुलिस थाने में शाम को दर्ज करायी थी। पुलिस महिला की खोजबीन कर ही रहीं थी कि शनिवार सुबह उसकी लाश खितौला रेलवे टे्रक पर मिली। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है, इसकी जांच पुलिस कर रहीं है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved