
भोपाल। इस दीवाली पर घर की साफ सफाई के साथ मन के विकारों को भी साफ करें एवं मन को अज्ञान अंधकार से मुक्त कर आध्यात्मिक अलौकिक प्रकाश से रोशन करें। सभी इस समाज में प्रेम, शांति, सदभावना, खुशी के दीपक सदा ही जगमगा कर रखें। दीपावली मिलन के साथ साथ संस्कार मिलन की रास करें। यह बात रोहित नगर सेवा केंद्र प्रभारी बीके डॉ. रीना बहन ने कही। साथ ही उन्होंने सभी को शुभ संकल्पों के दीपक जलाते हुए संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से अपील की है कि वर्तमान समय कोरोना काल में अपने आप को सुरक्षित रखें। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रोहित नगर सेवाकेंद्र पर दीपावली के पावन अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महालक्ष्मीजी का बड़ी श्रद्धा भाव से आरती व पूजन किया गया। उपस्थित जन समूह ने महालक्ष्मी से प्रार्थना की कि वर्तमान समय हर प्राणी कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved