मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने शेयर की ‘बाजीराव मस्तानी थ्रौबैक तस्वीर

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने आज अपनी रिलीज के पांच साल पूरे कर लिए है। रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

फिल्म के पांच साल पूरे होने की खुशी में फिल्म में मस्तानी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर इंस्टग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा-”चाहे प्यार हो या युद्ध, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ अपने आधार को मजबूत किया है!’

तस्वीर में दीपिका का ट्रेडिशनल लुक हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह बाजीराव, प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई और दीपिका पादुकोण बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में नजर आईं थी। फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के अलावा तन्वी आजमी, मिलिंद सोमन, रजा मुराद, आयुष टंडन, महेश मांजेरकर आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। ऐतिहासिक प्रेमकहानी पर बनी इस फिल्म के गाने से लेकर, फिल्म के सभी पात्र और कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Share:

Next Post

सपना चौधरी ने मनाया पति वीर साहू का पहला बर्थडे, बेटा भी था साथ

Sat Dec 19 , 2020
अपने ठुमको से हर दिल पर राज करने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया की शान हैं। अपने डांस और हरियाणवी गानों के साथ वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। सपना की शादी और फिर बेटे के जन्म ने लोगों को दंग किया। अपनी शादी के […]