स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ में संध्या का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh Goyal) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पिंक कलर की ड्रेस में ध्वनि भानुशाली के गाने ‘नयन ने बंद राखे’ पर डांस करती नजर आ रही है।
View this post on Instagram
दीपिका (Deepika Singh Goyal) ने साल 2011 में स्टार प्लस के धारावाहिक ‘दिया और बाती’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस धारावाहिक में वह लीड रोल में थी और उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह धारावाहिक कवच में भी नजर आईं। दीपिका ने साल 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली। दीपिका और रोहित का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है। दीपिका इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस से जुड़ी रहती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved