
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरहदी राज्यों में लगातार पाकिस्तान की ओर से हमले किए जा रहे हैं। वहीं भारत इन सभी मिसाइल और ड्रोन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच भारत में रक्षा मंत्रालय की बैठक भी हुई है। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ अब बैठक के बाद अपने आवास पर वापस आए हैं। कुछ देर पहले ही CDS अनिल चौहान ने राजनाथ सिंह को ब्रीफ किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved