img-fluid

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के भविष्य को लेकर कसा तंज, बोले- ऊपर वाला ही जानता है

October 07, 2025

नई दिल्‍ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिरता और अनुमानित विकास की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का भविष्य सुरक्षित है। वहीं उन्होंने पाकिस्तान के भविष्य को लेकर कहा कि उस देश का क्या होगा वह केवल ऊपरवाला ही जानता है, उसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की नई किताब के विमोचन के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आईएमएफ की औसत विकास दर के अनुसार, भारत 2038 तक क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।”


दक्षिण एशियाई देशों के साथ भारत की तुलना करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत और बाकी देशों के बीच में अंतर को उजागर किया। उन्होंने कहा, “अगर आप कुछ दक्षिण एशियाई देशों पर नजर डालें, तो आपको अहसास होगा कि भारत कितना स्थिर है।”

रक्षा मंत्री ने एमजे अकबर के पाकिस्तान के संबंध में किए गए विश्लेषण का हवाला देते हुआ कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को एक ‘जेली स्टेट’ बताया था। जेली स्टेट से तात्पर्य एक ऐसे देश से है, जो हमेशा अस्थिर रहता है लेकिन इसके बाद भी टूटता नहीं है।

सिंह ने कहा,”पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल ईश्वर ही जानता है कि उसका भविष्य क्या होगा। मैं भविष्य की बारे में बात नहीं करना चाहता।”

आपको बता दें अकबर ने पहली बार जेली स्टेट शब्द का इस्तेमाल अपनी किताब टिंडर बॉक्स; द पास्ट एंड फ्यूचर ऑफ पाकिस्तान में किया था। यहां पर उन्होंने पाकिस्तान को एक विषाक्त जेली स्टेट बताया था। एक ऐसा राष्ट्र जो न तो स्थिर होता है और न ही ढहता है, जो अंतरराष्ट्रीय समर्थन और अपने परमाणु शस्त्रागार से बंधा हुआ है।

Share:

  • ओवैसी का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- उनका वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा और ये अहंकार में डूबे

    Tue Oct 7 , 2025
    मधुबनी । असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) बिहार चुनाव (Bihar elections) में ऐक्टिव मोड में आ चुके हैं। उन्होंने सोमवार को मधुबनी जिले के जीरो माइल में एक जनसभा को संबोधित किया और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों की वजह से ही भाजपा जीत जाती है और ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved