img-fluid

मप्र के 41 जिलों में कम , 14 जिलो में अधिक बारिश

July 26, 2026

देवास जिले में सबसे ज्यादा 20 इंच, अलीराजपुर में 4 इंच बारिश
भोपाल। अलनीनो (El Nino) का असर मध्यप्रदेश (MP) सहित देश के कई राज्यों में नजर आ रहा है। प्रदेश में 9 दिन विलंब से आए मानसून (Monsoon) के बाद प्रदेश में 41 जिलों में औसत से कम व 14 जिलों में अधिक बारिश (rain) हुई है। देवास में सबसे ज्यादा करीब 20 इंच और अलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में 3.3 इंच बारिश हुई है, जिससे हालात में सुधार हुआ है। प्रदेश में अब तक 13 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक 14.6 इंच बारिश हो चुकी थी। अर्थात पिछले वर्ष के मुकाबले 1.6 इंच बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन में प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश में ऐसे बहुत ही कम जिले हैं, जहां नदी-नाले उफान पर आए, वहीं अब तक ऐसी स्थिति कहीं नहीं बनी है कि भारी बारिश के चलते उफनती नदियों के कारण बांधों के गेट खोलने पड़े।


  • 18 राज्योंं में भारी बारिश का अलर्ट
    देश में जहां कुछ राज्यों में औसत से कम बारिश हो रही है और अधिकांश शहर सूखे की चपेट में हैं, वहीं कुछ राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है, जिनमें असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। हालांकि देश के 70 फीसदी हिस्से में मानसून छाया हुआ है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी करते हुए अगले 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में मौसम बेहद खराब रह सकता है। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुजरात, असम में अब भी लाखों लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं। दोनों ही राज्यों में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 100 से ज्यादा हुआ है।

    Share:

  • अनीता अडवानी ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते को लेकर किया नया खुलासा, तलाक को लेकर सामने आई पुरानी कहानी

    Sun Jul 26 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर अनीता अडवानी (Anita Advani) ने अभिनेता और उनकी अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के रिश्ते को लेकर कई दावे किए हैं। एक बातचीत के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved