
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कल सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कल यहां आने और जाने वाली कुल छह उड़ानें तय समय से एक से तीन घंटे तक देरी से आईं व गईं। रात को लखनऊ जाने वाली फ्लाइट तय समय से तीन घंटे देरी से रात 12.20 बजे रवाना हो पाई।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक लेट हुई सभी उड़ानें इंडिगो एयर लाइंस की थी। इनमें दोपहर 11.45 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 12.15 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान 2 बजे आकर 3 बजे रवाना हुई। वहीं रात की 9.05 बजे रायपुर से इंदौर आकर 9.25 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 11.25 बजे आकर 12.20 बजे रवाना हुई। इसी तरह रात 10.50 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 11.20 बजे वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 11.40 बजे आकर 12.25 बजे रवाना हुई। आने वाली उड़ानों के लेट होने के कारण उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा। एयर लाइंस ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों के लेट होने की बात कही। इसके कारण यात्री परेशान हुए। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को उठाना पड़ी, जिनकी आगे कनेक्टिंग फ्लाइट्स थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved