इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सूरत के सुपरवाइजर की इंदौर में हत्या, बेटे के जन्मदिन पर आया था

इंदौर। सूरत के एक सुपरवाइजर की इंदौर में हत्या कर दी गई। उसका शव रिंग रोड से कुछ दूरी पर मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी, लेकिन मौके की स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही है।
सुधीर पिता मुनीदप्रताप सिंह निवासीबिहार के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में रखा गया है। पुलिस को उसके परिजन ने जो बात बताई उसके अनुसार वह सूरत में एक कंट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर था। बीते दिनों उसका बच्चा सालभर का हुआ तो वह उसके जन्मदिन पर इंदौर आया। इसके बाद सूरत जाने के लिए उसे साला स्टेशन पर छोडक़र आया।


कुछ घंटों बाद सुधीर का फोन दोबारा परिजनों को आया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है, उसे लेने आ जाएं। सुधीर को लेने स्टेशन गए तो वह नहीं मिला। उसकी तलाश की गई, लेकिन वह सर्विस रोड और एलआईजी के बीच बदहवास हालत में मिला। शरीर पर केवल अंडरवियर और बनियान मिली। कपड़े नहीं थे। जिस सामान के साथ वह गया था वह भी नहीं मिला। शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए। पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। परिजन ने किसी पर हत्या या दुश्मनी का आरोप नहीं लगाया है। सुधीर के साले अजय का कहना है कि जिस हालत मेें उनका शव मिला है उससे आशंका है कि उनकी हत्या लूट के लिए की गई, क्योंकि उनके कपड़े नही मिले, मोबाइल वही पड़ा था। उनकी जेब में रखे पांच हजार और अन्य सामान नही मिले। जिससे लूट के इरादे से हत्या होना प्रतीत हो रहा है।

Share:

Next Post

शहर के 65 भवन मालिकों को नोटिस, निगम ने मांगे अनुमति के कागजात

Tue Oct 18 , 2022
मामला जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा तक बन रही 80 फीट चौड़ी सडक़ का, दो नई बिल्डिंगें भी कर दीं सील इंदौर। नगर निगम जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा किला मैदान तक 80 फीट चौड़ी वीआईपी रुट की दो सडक़ों को भी चौड़ा कर रह है। इसमें से एक सडक़ टाटा स्टील चौराहा से कंडिलपुरा […]