img-fluid

दिल्ली बनी देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की राजधानी, PM मोदी ने किया उद्घाटन

March 08, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पिंक लाइन के 12.3 km लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर हिस्से और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क एक्सटेंशन का उद्घाटन किया. दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज V(A) के तहत तीन नए कॉरिडोर की नींव रखी. पिंक लाइन का नया हिस्सा कॉरिडोर के सर्कुलर अलाइनमेंट को पूरा करेगा. इससे यह देश का पहला ऑपरेशनल रिंग मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा.


  • मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन में नौ स्टेशन हैं. सभी एलिवेटेड हैं और इससे नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. ये स्टेशन हैं – मजलिस पार्क, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर.

    नए पिंक लाइन कॉरिडोर में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर एलिमेंट भी हैं. यमुना पर एक नया पुल और एक डबल-डेकर वायडक्ट जो मेट्रो लाइन और रोड फ्लाईओवर दोनों को ले जाता है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे. ये मैजेंटा लाइन का एक एलिवेटेड एक्सटेंशन है. यह मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा जैसे इलाकों को जोड़ेगा. इस हिस्से पर कुल सात स्टेशन होंगे.

    Share:

  • छतरपुर में में नशे का अवैध कारोबार… ढाई बीघे में अफीम की अवैध खेती

    Sun Mar 8 , 2026
    छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने अवैध तरीके से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है. पुलिस को पिछले कई दिनों से अवैध तरीके से नशे की खेती किए जाने की सूचना मिल रही थी. पुलिस को मिली सटीक जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई. करीब ढाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved