img-fluid

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन

June 02, 2023


रांची । केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ (Against the Central Ordinance) दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi Chief Minister) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का समर्थन मिल गया (Got the Support) ।


दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर प्रदेश की सरकार का नियंत्रण खत्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा आज हेमंत सोरेन से लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हमें संसद के अंदर और संसद के बाहर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जब संसद में ये अध्यादेश आए तब इसका विरोध करें।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा देश की ताकत पर ये बड़ा प्रहार है। संघीय ढ़ाचे की बात केंद्र सरकार करती है परन्तु कार्य बिल्कुल उसके विपरीत होता है। आज स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा कि जो केंद्र सरकार की सहयोगी सरकारें(राज्य सरकार) नहीं हैं उन सभी सरकारों की एक समान स्थिति है जो चिंता का विषय है।

Share:

  • ब्रेकिंग: बस और बाइक की भिड़ंत 2 लोगों की मौके पर ही मौत

    Fri Jun 2 , 2023
    विजय मोदी, इंदौर। आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे खुड़ेल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया, नेमावर रोड पर बस और बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खुडैल थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर ने बताया कि इंदौर से चापड़ा जा रही बस जाट ट्रैवल्स बस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved