img-fluid

Delhi: मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में कार से मिला ड्राइवर का शव

February 24, 2026

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के मयूर विहार इलाके (Mayur Vihar area) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्टार सिटी मॉल (Star City Mall) की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के भीतर ड्राइवर का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना मयूर विहार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ड्राइवर ने आत्महत्या की या फिर कार के अंदर दम घुटने से उसकी जान गई। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


  • बताया जा रहा है कि मॉल परिसर में HDFC Life का कार्यालय स्थित है। जिस कार से शव मिला है, वह गौरव नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, जो उक्त कार्यालय में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार गौरव ने ऑनलाइन माध्यम से ड्राइवर को कार चलाने के लिए बुलाया था।

    फिलहाल थाना मयूर विहार पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    Share:

  • झारखंड : रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली. झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में सिमरिया के पास सोमवार शाम को रांची से दिल्ली ( Ranchi-Delhi) जाते समय एयर एम्बुलेंस (air ambulance) के क्रैश होने का मामला सामने आया था. मामले में आए नए अपडेट में पता चला है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved