img-fluid

आखिर केजरीवाल-सिसोदिया तक कैसे जुड़े दिल्‍ली शराब घोटाले के तार, ये हैं इस मामले के 10 अहम किरदार

September 14, 2024

नई दिल्‍ली । दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने नवंबर 2021 में नई शराब नीति (Excise Policy) पेश की थी। विरोध के बाद सितंबर 2022 को नीति रद्द कर दी गई थी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor VK Saxena) ने इस नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें मिलने पर सीबीआई जांच (CBI Investigation) की सिफारिश की थी। जिसके बाद नीति सवालों के घेरे में आ गई और सरकार ने इसे वापल ले लिया था। इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को 21 मार्च, 2024 को गिरफ्तार किया था। 177 दिन बाद शुक्रवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। जांच एजेंसी ने उन्हें पूरी नीति का मास्टरमाइंड बताया है। साथ ही 100 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है जिसका इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया। सीबीआई जांच के दौरान सबसे पहले विजय नायर की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आप नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ था। इस मामले अब ज्यादातर लोग जमानत पर बाहर हैं। इस मामले के दस अहम किरदार ये लोग हैं।

मनीष सिसोदिया
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर नई आबकारी नीति में फेरबदल कर निजी व्यक्तियों को लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने और 12 दिन बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 9 अगस्त, 2024 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।


  • संजय सिंह
    आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर कथित आबकारी नीति मामले में साजिशकर्ता होने का आरोप है। ईडी ने उन्हें आरोपी बनाया है। सिंह को 4 अक्तूबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2024 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत पर रिहा किया गया।

    के.कविता 150 दिन हिरासत में रहीं
    बीआरएस विधायक के कविता पर साउथ ग्रुप और आप के सदस्यों के साथ मिलकर पार्टी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए 100 करोड़ की रिश्वत देने की साजिश रचने का आरोप है। 15 मार्च ईडी ने और बाद में सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। 27 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया है। के कविता 150 दिन हिरासत में रहीं है।

    विजय नायर
    आप के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में 27 सितंबर, 2022 को गिरफ्तार किया। ईडी ने धन शोधन मामले में नायर को उसी वर्ष 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 3 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी।

    अरुण पिल्लई
    हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को ईडी ने 6 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने 11 सितंबर को जमानत दी है।

    अभिषेक
    अभिषेक बोइनपल्ली को सीबीआई ने 10 अक्तूबर, 2022 को और उसी वर्ष 14 नवंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

    समीर महेंद्रू
    शराब व्यवसायी समीर महेंद्रू को 7 सितंबर, 2022 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। नौ सितंबर को जमानत मिली थी।

    ये अभियुक्त सरकारी गवाह बने
    दिनेश अरोड़ा
    दिनेश अरोड़ा पर करीब 35-36 करोड़ की अग्रिम रिश्वत राशि को संभालने या हस्तांतरित करने में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का आरोप है। ईडी ने 6 जुलाई 2023 को उसे गिरफ्तार किया था।

    राघव मगुंटा
    राघव मगुंटा को ईडी ने कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। 10 अगस्त, 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। वह ईडी का गवाह बन गया है।

    सरथ रेड्डी
    कथित तौर पर सरथ रेड्डी साउथ ग्रुप का हिस्सा है। ईडी ने उन पर अपनी कंपनियों के माध्यम से पांच खुदरा क्षेत्रों को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है। 10 नवंबर, 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था। 8 मई, 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। ईडी के लिए रेड्डी सरकारी गवाह बना है। उसके बयान पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।

    Share:

  • अमेरिका के 3 नागरिकों समेत 37 लोगों को सजा-ए-मौत, तख्तापलट मामले में माना दोषी, जानिए किस देश का है मामला

    Sat Sep 14 , 2024
    कांगो . डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of the Congo) में तख्तापलट (takhtaapalat) की कोशिश करने वाले तीन अमेरिकी नागरिकों (3 US citizens) समेत 37 नामजद को मौत की सजा सुनाई गई है. मई महीने में उन्होंने कूप की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे थे. इन लोगों ने भारी हथियारों के साथ कांगो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved