img-fluid

Delhi: महिला सम्मान योजना को मंजूरी, हर महीने मिलेंगे रु. 1000, जानें किन्हें मिलेगा लाभ…

December 12, 2024

नई दिल्ली. महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) को दिल्ली कैबिनेट (Delhi Cabinet) से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये (Rs. 1000) की वित्तीय सहायता दी जाएगी। आज सुबह हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे आप की सातवीं रेवड़ी बताया था।


इस योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू कर दी गई है। महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डाले जाएंगे। 2025 में सरकार बनने पर इसे 2100 रुपये कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा आना शुरू हो जाएगा। ये सम्मान महिलाओं का अधिकार है। केजरीवाल जो ठान लेता है वो करके रहता है। जो बोला वो करके दिखाया माताओं-बहनों को उनका हक मिलेगा।

इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी किया गया था। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्लीवालों को मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इससे किताबों की जरूरत तो पूरी होगी ही, अगर वे पढ़ाई के लिए कोचिंग करना चाहती हैं तो इससे उन्हें राहत मिलेगी। इतना ही नहीं व्यक्तिगत खर्च के लिए भी उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी।

किसे मिलेगा योजना का लाभ
18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना 1000 की राशि मिलेगी।
योजना के लिए योग्य वे महिला होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।
सरकारी कर्मचारी नहीं है। इनकम टैक्स नहीं देती है।
स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।
फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

Share:

  • US : डोनल्ड ट्रंप को 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुन सकती है Time मैग्जीन, पहले भी मिल चुका है सम्मान

    Thu Dec 12 , 2024
    वॉशिंगटन. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन (Time magazine) अमेरिका (US) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति (Newly elected president)  डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) को पर्सन ऑफ द ईयर (‘Person of the Year’) चुन सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चयन प्रक्रिया से जुड़े लोगों हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved