img-fluid

दिल्ली में आज होगी NDA की बैठक, नीतीश कुमार होंगे शामिल, फोन पर PM मोदी ने की बात

June 05, 2024

पटना (Patna) । दिल्ली (Delhi) में आज एनडीए की बैठक (NDA meeting) में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल होंगे। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनसे बात की थी। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन करके बैठक की जानकारी दी थी। इस बैठक में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक आज शाम 4.30 बजे होगी।

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिनभर अपने आवास में ही रहे। उन्होंने इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व सांसद संजय झा के साथ चुनाव परिणाम को लेकर विचार-विमर्श किया। चर्चा यह भी हुई कि आठ-नौ सीटों पर कैसे हार मिली। मुख्यमंत्री ने फोन पर कुछ सहयोगियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके पटना वापस लौटे हैं। पटना लौटने के पहले उन्होंने शाम में फोन पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात भी की थी।


  • आपको बता दें बिहार में एनडीए को 30 और इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलीं, जबकि बाकी एक सीट पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव ने परचम लहराया। एनडीए में जदयू को 12, भाजपा को 12, लोजपा (आर) को 5 और हम को एक सीट हासिल हुई। वहीं, इंडिया में राजद को 4, कांग्रेस को 3, भाकपा माले को दो सीटें हासिल हुई हैं।

    इस बार एनडीए को 9 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में 39 सीटें उसके खाते में आई थीं। जदयू को चार और भाजपा को पांच सीटों का झटका लगा है। जदयू को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और जहानाबाद में हार का सामना करना पड़ा। जबकि, भाजपा को पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, औरंगाबाद एवं सासाराम (सु.) में शिकस्त मिली। लोजपा (आर) ने अपनी सभी पांच सीटें जीत लीं।

    इधर, इंडिया को आठ सीटों का फायदा हुआ है। इनमें राजद को चार, कांग्रेस को दो और भाकपा माले को दो सीटों का लाभ शामिल हैं। पिछली बार कांग्रेस को एक मात्र किशनगंज सीट मिली थी। वहीं, राजद व भाकपा माले के खाते में एक भी सीट नहीं थी। चुनाव जीतने वाले प्रमुख लोगों में गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, ललन सिंह, मीसा भारती, राधामोहन सिंह, तारिक अनवर शामिल हैं। वहीं, हारने वालों में आर के सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, रोहिणी आचार्य, रामकृपाल यादव, पवन सिंह भी शामिल हैं।

    Share:

  • अमेरिका में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान, जानें लिस्ट में कौन से देश शामिल

    Wed Jun 5 , 2024
    वॉशिंगटन: अमेरिका (America) ने पर्यटन (tourism) को बढ़ावा (promote)  देने के लिए वीजा फ्री एंट्री (Visa free entry) का विस्तार किया है। इस नीति के तहत अब और ज्यादा देशों (countries) के नागरिकों को पर्यटन के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। इसके तहत सूची में शामिल देशों के नागरिक पर्यटन के उद्देश्य से अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved