
पहलवानों के समर्थन में किसानों का कूच
सीमा पर अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती…
नई दिल्ली। पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करने वाले हजारों किसानों और खाप पंचायतों को रोकने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश (Punjab, Haryana, Rajasthan and Uttar Pradesh) की सीमाओं को सील करते हुए हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं धरना स्थल जंतर-मंतर पर अद्र्ध सैनिक बल, आरएएफ और सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात की गई है।
दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगडऩे का हवाला देते हुए सरकार द्वारा किसानों को रोकने के जहां तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं टिकरी और सिंधु बार्डर पर महिलाओं के जत्थे को भी आगे बढऩे से रोक दिया गया है। उधर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी बैरिकेड्स लगाकर और रेत से भरे ट्रकों को खड़ा कर किसानों को दिल्ली आने से रोक दिया गया है। साथ ही जंतर-मंतर पर अस्थाई जेल भी बनाई गई है, ताकि स्थिति बिगडऩे पर उन्हें वहीं गिरफ्तार किया जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved