
नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत (Six-story building) ढह (collapses) जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक युवक (Young Man) की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हैं हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई इस घटना में देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे में दबकर एक युवक की मौत
दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम के तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी की साइका खान (27), सैदुलाजाब की नीलम यादव (25), साकेत के आदित्य शर्मा (24), नोएडा के क्षितिज प्रताप (25), साकेत के अनुज दीक्षित (25), सैदुलाजाब की आस्था (25) और साकेत के विशाल (24) के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
दहशत में लोग
इमारत गिरने के साथ ही आसपास के इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही क्षणों में पूरे क्षेत्र में धूल और मलबे का गुबार फैल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है।
राहत-बचाव का काम जारी
महरौली पुलिस थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है। नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
सप्ताहांत के चलते थी भीड़
नागरिकों ने बताया कि इस इमारत में दिन में आमतौर पर 300-400 लोग मौजूद रहते हैं, पर दफ्तर के समय के बाद हुए हादसे के समय इतनी संख्या में लोग नहीं रहे होंगे। वहीं, सैदुल्लाजाब समेत चार गांवों की कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह गुलालिया ने बताया कि सप्ताहांत के कारण यहां अधिक भीड़ थी।
हालात खराब, अफरा-तफरी का आलम
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) के अध्यक्ष डॉ. जसवंत ने बताया कि अब तक नौ से दस लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से हमारे एक मेडिकल डॉक्टर, जो एफएमजी या पीजी की तैयारी कर रहे हैं, मेस में मौजूद थे। अब तक उनमें से दो की मौत हो चुकी है और बाकी दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सभी के माता-पिता चिंतित हैं। अगर केंद्र में क्रेन उपलब्ध नहीं हैं, सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो बाकी लोगों का क्या होगा?… मौजूदा स्थिति बेहद खराब है और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है।
इमारत का निर्माण जोखिम भरे माहौल में हो रहा था, शिकायत भी हुई
फंसे हुए पीड़ित के एक रिश्तेदार ने कहा कि पुलिस यहां है, हम अपने परिवार के सदस्यों के बारे में पूछ रहे हैं? कोई जवाब नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला। उन्होंने तीन लोगों को बचाया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को बचाया। मेरे सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का क्या मतलब है? अगर नेता आते हैं, तभी वे कुछ करते हैं। इस इमारत का निर्माण जोखिम भरे माहौल में हो रहा था, और हमने शिकायत भी की थी। अब तक 15 लोग मलबे से निकाले गए
सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई इस घटना में देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 60 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
विधायक शिखा राय बोलीं- रेस्क्यू के लिए हर संभव कोशिश
भाजपा विधायक शिखा राय ने कहा कि प्रशासन ने बड़ी तत्परता से काम किया है। इसी वजह से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विधायत करतार तंवर ने कहा- प्रशासन सतर्क
भाजपा विधायक करतार सिंह तंवर ने बताया कि अब तक 10-11 लोगों को बचाया जा चुका है। सभी सुरक्षित हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन पूरी सतर्कता से काम कर रहा है। बचाव अभियान जारी है। संभावना है कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved