
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम फिर से लागू करने के लिए कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों की इस मांग ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद प्रदेश में भी कर्मचारी ये मांग उठाने लगे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस भी मैदान में कूद गई है। कर्मचारी 13 मार्च को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि 1 जनवरी 2005 या इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो। नई पेंशन स्कीम ठीक नहीं है। रिटायरमेंट के बाद कई कर्मचारियों को हर महीने 800 से डेढ़ हजार रुपए ही पेंशन के रूप में मिल रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved