
इंदौर के लोग भी उज्जैन जाकर खरीद रहे वाहन, मेले में ज्यादातर स्टॉल भी इंदौर के ही डीलर्स के
19 मार्च को खत्म होने वाला है मेला
इंदौर। उज्जैन (Ujjain) में विक्रमोत्सव (Vikramotsav) के अंतर्गत चल रहे वाहन मेले को रामनवमी (Ram Navami) तक बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। यह मेला 15 फरवरी से शुरू हुआ था और 19 मार्च तक चलने वाला है। इस बीच वाहन डीलर्स ने परिवहन अधिकारियों से संपर्क करते हुए मांग रखी है कि मेले की अवधि को 26 मार्च रामनवमी तक के लिए बढ़ाया जाए।
मेले के कारण इंदौर का बाजार ठंडा हुआ
15 फरवरी से चल रहे वाहन मेले के कारण टैक्स में छूट का लाभ लेने के लिए इंदौर सहित आसपास के लोग नए वाहन खरीदने के लिए उज्जैन जा रहे हैं। इसके कारण इंदौर का बाजार ठंडा पड़ा है। इससे इंदौर के डीलर्स को तो नुकसान नहीं हो रहा है, क्योंकि उन्होंने मेले में अपने स्टॉल लगाए हैं, वहीं कई डीलर्स तो इंदौर के अपने शोरूम से ही वाहन बेच रहे हैं, सिर्फ इनका रजिस्ट्रेशन उज्जैन में करवा रहे हैं। लेकिन इंदौर आरटीओ कार्यालय को इसके कारण बड़े राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved