img-fluid

भोपाल में 25 स्थानों पर प्रदर्शन

May 02, 2025

  • भोपाल लव जिहाद…. सडक़ों पर उतरी महिलाएं…

भोपाल। भोपाल में हिंदू समाज की लड़कियों और महिलाओं को लव जिहाद के षड्यंत्रों में फंसाने की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आज भोपाल में हिंदू महिलाएं सडक़ों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगी। सकल हिंदू समाज के बैनर तले होने वाले इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में सनातनी महिलाएं 25 स्थानों पर लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करेंगी। यह प्रदर्शन आज शाम 5 बजे राजधानी के 25 स्थानों पर एक साथ किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सनातनी महिलाएं प्रदर्शन कार्यक्रम में अपना संबोधन देंगी।


सकल हिंदू समाज की ओर से बताया गया कि नगर के बोर्ड ऑफिस चौराहा, बीमा कुंज, अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर, बैरागढ़, आशिमा मॉल, करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, डीआईजी बंगला सहित 25 स्थानों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। पिछले दिनों नगर के टीआईटी कॉलेज में पढऩे वाली हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें मुसलमान लडक़ों द्वारा हिंदू लड़कियों को नशे के जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने, शारीरिक शोषण करने और उन्हें दूसरी लड़कियों को लाने को विवश करने का षड्यंत्र किया जा रहा था।

Share:

  • 31 साल पहले मई में मालवा का इंदौर बन गया था निमाड़, 46 डिग्री था पारा

    Fri May 2 , 2025
    5 मई से बारिश के आसार, मई का पहला पखवाड़ा ठंडा ही रहेगा तेज आंधी संग गया अप्रैल, 65 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी इंदौर। साल के सबसे गर्म महीने कहे जाने वाले मई की शुरुआत हो चुकी है। शहर में सबसे ज्यादा गर्मी इसी महीने में देखने को मिलती है। 31 साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved