img-fluid

राजधानी में सुबह घने बादल छाए

March 25, 2022

  • दिन-रात के तापमान में रह गया सिर्फ 13.8 डिग्री का अंतर

भोपाल। मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू होने से पहले ही शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर यानी 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शहर में रात के तापमान का 10 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 2013 में 29 मार्च को रात का तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक भोपाल में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 4.6 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 13.8 डिग्री का अंतर रह गया था। दिन का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.5 डिग्री का इजाफा हुआ। गुरुवार को भी दिन में बादल छाए रहे।


घने बादलों ने नहीं होने दिया अर्थ रेडिएशन
साहा ने बताया कि शहर में घने बादल छाए थे। इनके कारण अर्थ रेडिएशन नहीं हो सका, यानी बुधवार को दिन में हुई तपिश रेडिएशन के जरिए वापस आसमान में नहीं लौट सकी। इस वजह से धरती पर रात से सुबह तक तपिश बनी रही। इस कारण तापमान भी कम नहीं हो सका।

Share:

  • Online Bill जमा करने पर मिलेगी एक हजार की छूट

    Fri Mar 25 , 2022
    मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से की अपील भोपाल। अब बिजली बिल आनलाईन जमा करने पर उपभोक्ताओं को छूट देने का निर्णय मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने लिया है। जहां उच्चदाब के उपभोक्ताओं को एक हजार तो वहीं निम्नदाब के उपभोक्ताओं को एक हजार रुपये तक की छूट मिल सकेगी। ऐसे में कंपनी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved