
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। इसके पहले कांग्रेस ने विधानसभा में विभागों की तरफ से प्रश्नों के उत्तर नहीं देने पर कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि विधायक मध्यप्रदेश की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के मुद्दों को लेकर विधानसभा में प्रश्नों के माध्यम से जवाब चाहते है। लेकिन विभागों की तरफ से प्रश्नों के जवाब न देकर लिख दिया जाता है कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने लिखा कि यह स्थिति तब है जब प्रश्न 25 दिन पहले भेजे जाते है। उन्होंने कहा कि दशम सत्र तक विभागों की तरफ से 500 प्रश्नों में जानकारी एकत्रित करने की बात लिखकर जवाब नहीं दिए गए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved