img-fluid

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ के राजामौली के साथ साइन की फिल्म

December 28, 2024

मुंबई। एस एस राजामौली (S S Rajamouli) ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। सामने आ रही खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। प्रियंका के साथ इस फिल्म में साउथ के जाने-माने एक्टर नजर आएंगे। कौन? आइए आपको उस एक्टर का नाम बताते हैं।



  • कौन है ये साउथ एक्टर?
    एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका के साथ इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल प्ले करने नजर आएंगे। सूत्र ने कहा, “फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो गया है। अप्रैल 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। एसएस राजामौली इस फिल्म के लिए ऐसी हिरोइन की तलाश कर रहे थे जो सिर्फ इंडिया में ही नहीं, ग्लोबल लेवल पर भी फेमस हो। ऐसे में उन्होंने प्रियंका को अप्रोच किया। छह महीने तक मेकर्स ने प्रियंका के साथ मीटिंग्स की और फिर प्रियंका ने इस फिल्म के लिए हां कहा।”

     

    प्रियंका का कमबैक
    बता दें, प्रियंका को आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के स्टूडियोज में होगी। इसके साथ-साथ अफ्रीका के जंगलों में भी इस फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

    Share:

  • मुख्तार अब्बास नकवी का अखिलेश पर तंज, बोले- ...तो सपा चीफ को महाकुंभ में करना चाहिए संगम स्नान

    Sat Dec 28 , 2024
    प्रयागराज. प्रयागराज (Prayagraj) में जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और यूपी (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (akhilesh yadav) लगातार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर वर्तमान बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए अभी तक सारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved