img-fluid

चुनाव लड़ने का चस्का ऐसा की जमीन, गाय-भैंसें, बेचनी पड़ी, इस बार फिर चुनावी मैदान में नागेश्वर

April 09, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi)। चुनाव की जिद पूरी करने के लिए कटरा के किसान (Farmer)ने शहर से सटी अपनी चार कट्टा जमीन बेच (sell land)दी। अबतक तीन विधानसभा (Assembly)और दो बार लोकसभा(Lok Sabha) का चुनाव लड़ (contest elections)चुके हैं, पर हर बार हार ही मिली। गाय-भैंस और पशुचारा बेचकर चुनाव फीस जमा किया, वह भी हर बार जब्त हो गई। इसके बावजूद चुनाव लड़ने का चस्का कम नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 में भी उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।

यह प्लानिंग कटरा के गंगिया निवासी किसान नागेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ नागेश्वर राय की है। इसके लिए क्षेत्रीय पार्टियों में अपने लिए जगह तलाश रहे हैं। पार्टी नहीं मिलने पर निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके है। इस बार भी चुनाव के लिए तीन गायें छोड़ रखी है। जरूरत पड़ी तो इसे बेचकर चुनाव फीस और खर्च निकालेंगे। नागेश्वर राय खेती किसानी के अलावा घर पर खटाल चलाते हैं। वे गाय व भैंस पालते हैं।


नागेश्वर राय ने बताया कि वे 1995 से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया की शहर से सटे अहियापुर के बखरी में उनकी चार कट्ठा जमीन थी। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ना था। पैसे नहीं थे। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी हाथ खड़े कर दिए। इस कारण उक्त जमीन बेच दी और मिले पैसों से चुनाव लड़े। चुनाव में हार ही मिली। जमानत भी जब्त हो गयी। इसके बाद 2019 में भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

नागेश्वर राय ने बताया कि कभी उनके पास दो दर्जन गाय और भैंस हुआ करती थी। चुनाव के चक्कर में कुछ भैंस बेचनी पड़ी। इससे उनके पास मवेशियों की संख्या कम हो गई है। खेती किसानी और मवेशी पालने से घर का खर्च भी चलता है। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। सभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Share:

  • मार्क जुकरबर्ग से आगे निकले एलन मस्क, फिर से अरबपतियों की लिस्ट में तीन नंबर पर बनाई जगह

    Tue Apr 9 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । कभी दुनिया सबसे अमीर शख्स रहे एलन मस्क (elon musk) अरबपतियों की लिस्ट में तीन नंबर पर फिर से पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (mark zuckerberg) ने उन्हें चौथे स्थान पर ढकेल दिया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर पहले से और मजबूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved