img-fluid

नेपो किड होने के बावजूद रणबीर कपूर को करना पड़ा संघर्ष, अदाकारी से मनवाया लोहा

September 28, 2025

डेस्क। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का ताल्लुक ऐसे खानदान से है जो फिल्मी दुनिया (Film Industry) से जुड़ा रहा है। इसके बावजूद उन्हें फिल्मों में आने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वह नेपो किड (Nepo Kid) हैं। हालांकि उन्हें फिल्मी दुनिया में बने रहने के लिए मेहनत करनी पड़ी। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही। इसके बावजूद उनको फिल्ममेकर ने मौके दिए। आखिरकार उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया और कई कामयाब फिल्में दीं।

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को मुंबई में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के यहां उनका जन्म हुआ। रणबीर कपूर के मां के साथ अच्छे रिश्ते थे जबकि पिता के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। 10वीं के बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद पिता से उनके रिश्ते अच्छे हो गए।

मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर कपूर न्यूयॉर्क चले गए। यहां उन्होंने फिल्म बनाना और अभिनय सीखा। पढ़ाई के दौरान उन्होंने दो छोटी फिल्मों का निर्देशन किया। मुंबई आने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक (2005)’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया। रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया ‘इस फिल्म में काम करते हुए हमसे साफ-सफाई कराई गई। हमें पीटा गया। हालांकि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा।’


फिल्म ‘ब्लैक’ की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म ‘सावरिया’ में कास्ट किया। हालांकि उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। दर्शकों और आलोचकों से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की गई। उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

‘सावरिया’ के फ्लॉप होने के बावजूद रणबीर कपूर को ‘बचना ऐ हसीनो (2008)’ में काम मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। साल 2009 में उन्होंने ‘वेक अप सिड’ में काम किया। यह फिल्म हिट रही। इसी साल रणबीर कपूर ने फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में अभिनय किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही।

साल 2010 में रणबीर कपूर ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में काम किया। इसमें नाना पाटेकर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार थे। हालांकि इस फिल्म में रणबीर के काम की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। रणबीर कपूर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘बर्फी’ रही। 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ ने बहुत अच्छा कारोबार किया।

Share:

  • अब विदेश से यूरेनियम का खनन करेगा भारत? खदानों की पहचान के लिए NTPC नियुक्त करेगी सलाहकार

    Sun Sep 28 , 2025
    नई दिल्ली। ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) अब परमाणु ऊर्जा उत्पादन (Nuclear Power Generation) के लिए जरूरी यूरेनियम की सप्लाई सुनिश्चित करने के कदम उठा रही है। इसके तहत कंपनी विदेशों में यूरेनियम खदानों की पहचान करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करेगी। यह कदम यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Uranium Corporation of India […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved