img-fluid

सबसे छोटा महीना होने के बाद भी यात्री संख्या में सबसे आगे निकला फरवरी

March 02, 2025

  • इतिहास में प्रतिदिन की सर्वाधिक यात्री संख्या वाला महीना रहा फरवरी
  • 3.62 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
  • जनवरी की अपेक्षा फरवरी में 777 यात्री रोज बढ़े

इंदौर, विकाससिंह राठौर।
इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (airport) पर फरवरी का महीना काफी खास रहा। साल का सबसे छोटा महीना होने के बावजूद फरवरी में इतिहास (History) के रोजाना के सर्वाधिक यात्रियों ने इंदौर से सफर किया है। वहीं महीने के हिसाब से देखें तो यह इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा यात्रियों (passenger) वाला महीना रहा है।

फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ यात्री संख्या का खुलासा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में 1 से 28 तारीख के बीच कुल 2,637 उड़ानों से 3 लाख 62 हजार 458 यात्रियों ने सफर किया है, यानी रोजाना औसत 12,945 यात्री। वहीं जनवरी में 2,861 उड़ानों से 3 लाख 77 हजार 207 यात्रियों ने सफर किया था। इस तरह जनवरी में फरवरी से ज्यादा यात्री जरूर रहे, लेकिन अगर महीने के हिसाब से देखें तो जहां जनवरी के 31 दिनों में रोजाना औसत 12,168 यात्रियों ने सफर किया था, वहीं फरवरी के 28 दिनों के हिसाब से रोजाना की यात्री संख्या 12,945 रही है। यानी जनवरी की अपेक्षा रोजाना 777 यात्री बढ़े हैं।


रोज की दो उड़ानें भी बढ़ी
फरवरी में रोजाना की सर्वाधिक यात्री संख्या के रिकॉर्ड के साथ ही सबसे ज्यादा प्रतिदिन की उड़ानों का रिकॉर्ड बना है। जनवरी में जहां औसत 92 उड़ानें रोज संचालित हुई थीं, वहीं फरवरी में यह संख्या बढक़र 94 पर पहुंच गई है,यानी रोज की 2 उड़ानों का इजाफा भी फरवरी में दर्ज हुआ है।

मार्च में टूटेंगे रिकॉर्ड, अप्रैल में घट सकती है संख्या
ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया ने बताया कि जिस तरह से यात्री और उड़ानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसे देखते कहा जा सकता है कि मार्च में सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। यात्री संख्या 4 लाख के करीब पहुंच सकती है। हालांकि 1 अप्रैल से एयरपोर्ट पर रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे के बीच रनवे की मरम्मत के कारण उड़ानों का संचालन बंद होने के कारण उड़ानों की संख्या में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि इस समय गर्मी की छुट्टी शुरू होने के कारण यात्री संख्या में बढ़त जारी रहने की उम्मीद है।

एक नजर 6 महीनों की उड़ानों -यात्रियों पर
माह यात्री उड़ानें
सितंबर 24 3,20 857 2,572
अक्टूबर 24 3,23 668 2,696
नवंबर 24 3,44 591 2,594
दिसंबर 24 3,61 775 2,686
जनवरी 25 3,77 207 2,861
फरवरी 25 3,62 458 2,637
(जानकारी विमानतल प्रबंधन के मुताबिक)

पहली बार उड़ानों का सैकड़ा भी बना
फरवरी में सर्वाधिक यात्री प्रति दिन का रिकॉर्ड बनने के साथ ही पहली बार उड़ानों के सैकड़े का रिकॉर्ड भी बना है। 14 फरवरी को इंदौर से उड़ानों की संख्या 100 पर पहुंची जो इतिहास में सर्वाधिक है। वहीं 4 दिन उड़ानों की संख्या 98 पर पहुंची थी।

Share:

  • इंदौर : गीता भवन में बड़ा हादसा होते होते बचा

    Sun Mar 2 , 2025
    इंदौर। गीता भवन (Geeta Bhavan) में कल रात को एक बड़ा हादसा (major accident) होते-होते बच गया। शराब (Liquor) के नशे में धुत लोडिंग वाहन (Loading Vehicle)  के चालक (Driver) ने पहले तो एक कार को टक्कर मारी, फिर हरियाली को रौंदते हुए सडक़ के दूसरी तरफ पहुंच गया, जहां पर इस गाड़ी की चपेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved