
नई दिल्ली: धुरंधर 2 की रिलीज (release) के साथ ही जहां भारत में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान(Pakistan) में भी इस फिल्म को लेकर अजीब सी बेचैनी और उत्सुकता (curiosity) नजर आ रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि वहां यह फिल्म आधिकारिक रूप से रिलीज नहीं हुई है और बैन (ban) के चलते लोग इसे पाइरेटेड वर्जन (Pirated Version)के जरिए देख रहे हैं।फिल्म का पहला पार्ट पहले ही पाकिस्तान में चर्चा बटोर चुका था और अब दूसरा पार्ट द रिवेंज (revenge) आते ही वहां भी दर्शकों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है। यह फिल्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होती जा रही है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खालिद महमूद खालिद नाम के यूजर ने शेयर किया है इस क्लिप में वह लाहौर में अपने टीवी पर धुरंधर 2 देखते नजर आ रहे हैं वीडियो सामने आते ही भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के यूजर्स ने इस पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स की झड़ी लगा दी है किसी ने टीवी स्क्रीन पर क्रैक को लेकर मजाक उड़ाया तो किसी ने इसे खुलेआम पाइरेसी करार दिया वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारत के कंटेंट की लोकप्रियता से जोड़कर देखा
दरअसल पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन किया गया है लेकिन इसके बावजूद वहां के दर्शकों में इसे देखने का जबरदस्त उत्साह है यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय बाद इसका पाइरेटेड वर्जन वहां पहुंच गया और लोग इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं इससे पहले भी धुरंधर के पहले पार्ट के दौरान पाकिस्तान की गलियों में इसकी पाइरेटेड सीडीज बिकती नजर आई थीं और लोग खुलकर फिल्म की तारीफ करते दिखे थे
दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी वही ट्रेंड दोहराता दिख रहा है कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय सिनेमा के लिए पाकिस्तान में जो दीवानगी है वह साफ नजर आती है वहीं कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने भी स्वीकार किया कि उन्हें मनोरंजन की जरूरत है और भारतीय फिल्मों से बेहतर विकल्प उन्हें कम ही मिलता है
पहले पार्ट के समय पाकिस्तान के लोकल मार्केट में धुरंधर की सीडी बेहद सस्ते दामों पर बिकती दिखी थी करीब 50 रुपये में लोग इसे खरीद रहे थे और अब डिजिटल दौर में वही कहानी ऑनलाइन पाइरेसी के रूप में सामने आ रही है
भारत की बात करें तो धुरंधर 2 यहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह सारा अर्जुन अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं फिल्म की दमदार कहानी और एक्शन ने दर्शकों को बांध कर रखा है यही वजह है कि पहले ही दिन फिल्म ने 145 करोड़ नेट की कमाई कर ली है
धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सरहद पार जुड़ती सिनेमाई दीवानगी का उदाहरण बनती जा रही है जहां बैन और पाबंदियां भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर पा रही हैं
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved