birth anniversary-दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं से एक थे, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों के जीतने के साथ ही सफलता की ऊंचाइयों को भी छुआ। Dev Anand उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। देव आंनद का असली नाम धर्म देवदत्त पिशोरीमल आंनद था। देव आंनद ने अपनी करियर की शुरुआत 85 रुपये की तनख्वाह पर एक कंपनी में अंकाउटेंट की नौकरी के साथ की थी। बतौर हीरो देव आनंद पहली फिल्म 1946 में रिलीज हुई ‘हम एक हैं’ थी।साल 2001 में देव आनंद (Dev Anand) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, इसके बाद अगले साल 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला। देव आनंद को 1991 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।
साल 1954 में देव आनंद (Dev Anand) ने उस समय की मशहूर अभिनेत्री कल्पना कार्तिक से शादी की, जो अंतिम समय तक उनके साथ रहीं। तीन दिसंबर, 2011 को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से देव आनंद का निधन हो गया।देव आनंद अब इस दुनिया में बेशक नहीं हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved