
भोपाल। रेलवे बोर्ड (railway board) ने आज शनिवार 15 जुलाई को अवकाश होने के बावजूद व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की है, उसने एकमुश्त देश के 35 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के तबादले कर दिये हैं। देवाशीष त्रिपाठी (Devashish Tripathi) को भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) का DRM बनाया गया है। यह पश्चिम रेलवे में यांत्रिक सेवा के अधिकारी (mechanical service officer) यानी चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि देवाशीष त्रिपाठी अगले सप्ताह भोपाल रेल मंडल में डीआरएम का पदभार लेंगे। इसके लिए शनिवार को रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। अभी तक सौरभ बंदोपाध्याय रहे डीआरएम की जगह देवाशीष त्रिपाठी भोपाल रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक होंगे। देवाशीष त्रिपाठी स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे पश्चिम रेलवे के तहत आने वाले मुंबई चर्चगेट में चीफ रोलिंग स्टॉक ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, इन्होंने रेलवे की सेवा 1992 में शुरू की थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved