img-fluid

2020 दिल्ली’ फ़िल्म के निर्देशक इंदौर के देवेंद्र मालवीय को मध्य प्रदेश रत्न पुरस्कार

December 18, 2025

इंदौर। भारत की पहली वन-शॉट फ़िल्म ‘2020 दिल्ली’ के लेखक, निर्देशक एवं निर्माता देवेंद्र मालवीय को मध्य प्रदेश रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह में प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 9 व्यक्तियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाता है।

इंदौर निवासी देवेंद्र मालवीय मुंबई स्थित मिडास टच फ़िल्म्स के माध्यम से फ़िल्म निर्माण करते आ रहे हैं। इसके साथ ही वे इंदौर के स्वच्छता अभियानों के लिए बनाए गए अनेक गीतों के लेखक एवं निर्देशक भी रहे हैं। उनकी फ़िल्म ‘2020 दिल्ली’, जो 14 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज़ हुई, शीघ्र ही ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।

पूरी तरह इंदौर में शूट की गई यह फ़िल्म अपनी विशिष्ट फ़िल्मांकन शैली, वास्तविक घटनाओं पर आधारित कथा, रॉ ट्रीटमेंट और नेचुरल एक्शन के कारण विशेष रूप से क्रिटिक सर्किट में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत की पहली वन-शॉट फ़िल्म होने के कारण इसे सिनेमा में एक नया और साहसिक प्रयोग माना जा रहा है।


इन उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए जूरी ने देवेंद्र मालवीय को आधुनिक सिनेमा के प्रभावशाली स्टोरीटेलर के रूप में इस सम्मान के लिए चयनित किया। 14 दिसंबर को भोपाल में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल एवं शैलेश जी महाराज द्वारा उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर देवेंद्र मालवीय ने कहा,
“आज मध्य प्रदेश रत्न पुरस्कार प्राप्त होना मेरे लिए गर्व और कृतज्ञता का क्षण है। जो कुछ भी हूँ, वह मध्य प्रदेश के संस्कारों, भाषा और संस्कृति की देन है। इस मिट्टी में वह ताक़त है कि यहाँ के एक छोटे से गाँव का लड़का बिना किसी बड़े स्टूडियो के सहयोग के भारत की पहली वन-शॉट फ़िल्म बना सकता है और उसे देशभर में रिलीज़ भी कर सकता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ‘2020 दिल्ली’ ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी ध्यान आकर्षित किया है, जिसके चलते उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिला है। उनका अगला प्रोजेक्ट एक अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म होगा, जो हिंदी और अंग्रेज़ी—दोनों भाषाओं में बनाई जाएगी, जिसकी विस्तृत घोषणा आने वाले कुछ महीनों में की जाएगी। इस सम्मान के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, डॉ. नवीन आनंद जोशी एवं विनोद नागर जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share:

  • कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में की दिग्विजय सिंह की जमकर तारीफ, बताया ‘लोकतंत्र का मंदिर’ में सच बोलना जरूरी

    Thu Dec 18 , 2025
    भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक बेहद दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमकर सराहना की। विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में राजनीति की कड़वाहट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved