
इंदौर। बसंत पंचमी उत्सव को लेकर धार में हर साल शांति और कानून व्यवस्था का मामला रहता है। इस बार शुक्रवार के चलते नमाज और पूजा होना है और ऐतियात बतौर साढ़े 6 हजार से अधिक का पुलिस बल तैनात किया गया है। नो फ्लाइंग झोन घोषित करने के साथ प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी हुए हैं।
धार में 6461 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का बल प्राप्त हुआ है। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के 13, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25, उप पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के 67, नगर निरीक्षक स्तर के 107, उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक स्तर के 393, प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्तर के 4375 अधिकारी व कर्मी तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में कुल 933 महिला बल भी तैनात है। कुल 08 आरएएफ प्लाटुन की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही लगभग डेढ़ से दो हजार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का आना अपेक्षित है। इंदौर के पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्राधिकरण में ही पदस्थ भू-अर्जन और सम्पदा अधिकारी को धार भेजा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved