img-fluid

धर्मेंद्र ने पत्नी प्रकाश कौर के साथ बिताया अपना आखिरी वक्त, 100 एकड़ के फार्महाउस में करते थे खेती

November 25, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। अपने अंतिम दिनों में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अधिकतर समय पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके खंडाला वाले फार्महाउस (farmhouse) में बिताया। 100 एकड़ में फैला ये फार्महाउस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। धर्मेंद्र अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। एक्टर ने यहां अपनी एक अलग दुनिया बसा रखी थी। जानवरों का पालन करते थे, देसी खाना, शुद्ध हवा और अपने हाउस हेल्प के बच्चों के साथ समय बिताते थे।

पत्नी प्रकाश कौर के साथ बिताया आखिरी वक्त
जब दुनियाभर में कोरोना फैला हुआ था उस समय धर्मेंद्र यहीं शांति के पल बिता रहे थे। उन्होंने यहां खेतों में काम करते हुए, मवेशियों के पालन के कई वीडियो शेयर किए थे। इस दौरान उनकी पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ रही। बॉबी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पेरेंट्स अब अपना क्वालिटी टाइम फार्महाउस में साथ में बिता रहे हैं। एक्टर ने कहा था, “मेरी मां प्रकाश भी वहां हैं। वो दोनों अभी खंडाला के फार्म में हैं। पापा और मम्मी साथ हैं, पापा थोड़े नाटकबाज हो जाते हैं। वे दोनों फार्महाउस में रहकर खुश हैं। अब वे दोनों बूढ़े हो गए हैं, और फार्महाउस में रहकर उन्हें आराम मिलता है। मौसम अच्छा है, खाना अच्छा है। पापा ने वहां एक स्वर्ग बना दिया है।” पिछले कुछ सालों से दोनों ने मुंबई के अपने जुहू वाले घर से दूरियां बनाते हुए फार्महाउस को ही अपना स्वर्ग बना लिया था।



ऐसा है धर्मेंद्र का फार्महाउस

धर्मेन्द्र का फार्महाउस किसी लक्ज़री होटल या रिसोर्ट जैसा नहीं था। वो उनके गांव के घर जैसा था। देसी खाना बनता था, खेती होती होती थी, शुद्ध हवा और खूब सारा क्वालिटी टाइम। उनके फार्म के किचन में कांच के नहीं पीतल के बर्तन और मिट्टी के घड़े रखे हुए थे। इस फार्महाउस में कई मवेशी और पक्षी रहते थे, जैसे कि गिनी फाउल्स और बत्तखें। धर्मेन्द्र अक्सर यहां ट्रैक्टर चलाते दिखते थे, खेतों की जुताई करना करना उन्हें अच्छा लगता था। धर्मेंद्र इतना देसी थे कि सरसों का तेल बनाने के लिए सरसों भी अपने फार्म पर ही उगाते थे। उनके इस फार्महाउस में एक झील भी थी।

अब नहीं रहे धर्मेंद्र

फार्महाउस पर रहने के दौरान धर्मेंद्र ने अपनी पहली कार की तस्वीर भी शेयर की थी। अब धर्मेंद्र नहीं रहे। बीते दिन मुंबई के पवन हंस में एक्टर के परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों के सामने उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share:

  • Delhi Blast: आज डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर ला सकती है एनआईए, खुलेंगे दिल्ली धमाके से जुड़े कई राज

    Tue Nov 25 , 2025
    कानपुर. फरीदाबाद (Faridabad) में विस्फोटक (explosives) के साथ गिरफ्तार हुई जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व फैकल्टी डॉ. शाहीन (Dr. Shaheen) को एनआईए (NIA) मंगलवार को लखनऊ और कानपुर ला सकती है। उससे जांच अधिकारी कई पहलुओं पर पूछताछ करेंगे। शहर से चोरी हुई पुरानी कारें और संवेदनशील क्षेत्रों में मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved