img-fluid

बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘ये अकबर का नहीं रघुवर का देश’: धर्मांतरण पर कहा- जल्द होगी घर वापसी

September 05, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने धर्मांतरण (Religious conversion), घर वापसी और हिंदुत्व को लेकर कई बयान दिए। मंच से उन्होंने कहा, “यह देश अकबर का नहीं, बल्कि रघुवर यानी भगवान राम का है।” उन्होंने दावा किया कि बंगाल में जिन लोगों का अब तक धर्मांतरण हुआ है, उनकी जल्द घर वापसी कराई जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो उनके बंगाल आने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि बाबा को बंगाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, लेकिन अब वह बंगाल आ चुके हैं। मंच से सीएम शुभेंदु की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को उनके विचारों, संस्कृति और हिंदुत्व की बातों पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कलकत्ता का पत्ता-पत्ता ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजेगा।

‘सीमा के रास्ते घुसने वाले कान खोलकर सुन लें’
बॉर्डर के रास्ते देश में आने वाले लोगों को लेकर भी शास्त्री ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘देशद्रोही’ बताते हुए कहा कि अब यहां बाबर वाले नहीं, रघुवर वाले बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा।” हालांकि, इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई मुसलमानों या ईसाइयों से नहीं है। उनका विरोध उन लोगों से है जो उनके मुताबिक भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं।


  • ‘अमर अकबर एंथनी’ का उदाहरण देकर दिया एकजुटता का संदेश
    अपने संबोधन में धीरेंद्र शास्त्री ने मशहूर फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में तीनों पात्रों के पूजा करने के तरीके अलग नजर आते हैं, लेकिन कहानी के अंत में सबका पिता कन्हैया लाल ही निकलता है। इसी उदाहरण के जरिए उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से मिल-जुलकर रहने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी को यह बात याद रखनी चाहिए कि “कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे।”

    बॉर्डर के करीब के इलाकों में कथा करने की इच्छा
    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी हावड़ा में कथा हुई है, लेकिन आगे वह पश्चिम बंगाल के उन इलाकों में भी कथा करना चाहते हैं, जो सीमा के करीब हैं। उन्होंने दावा किया कि इन क्षेत्रों में धर्मांतरण की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान राम और मां काली से जुड़ी घटनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि इन इलाकों तक सनातन की आवाज पहुंचनी चाहिए।

    बोले- सिर्फ सरकार बदलने से नहीं आएगा बदलाव
    शास्त्री ने कहा कि किसी प्रदेश में सिर्फ सरकार बदलने से उसका पूरी तरह कायाकल्प नहीं हो सकता। इसके लिए लोगों की सोच और उनके भीतर भी बदलाव जरूरी है। उन्होंने ‘मन परिवर्तन’ पर जोर देते हुए कहा कि जब सनातनी एकजुट होंगे और लोगों के दिल में राम का भाव जागेगा, तभी बंगाल में वास्तविक रामराज्य की नींव मजबूत होगी।

    बांग्लादेश का भी किया जिक्र
    अपने भाषण में उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें भारत में रहने में दिक्कत महसूस होती है, वे वहां जा सकते हैं। अंत में धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है और न ही वह किसी खास चेहरे के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी सनातन के थे, आज भी सनातन के हैं और आगे भी सनातन के ही रहेंगे।

    Share:

  • बेंगलुरु में कर्ज वसूली की क्रूरता, महिला को चाकू से हमला कर अगवा किया, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

    Sat Sep 5 , 2026
      नई दिल्ली । बेंगलुरु (Bengaluru)में कर्ज की वसूली को लेकर सामने आया एक मामला बेहद गंभीर (Extremely serious)और चौंकाने वाला है। आरोप है कि लोन की रकम और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को अगवा कर बंधक (Mortgage)बनाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों (The accused)ने उसे निर्वस्त्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved