img-fluid

सचिन और विराट से ज्यादा लोकप्रिय हैं धोनीः गावस्कर

September 20, 2020


अबुधाबी। भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की जम कर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ गई है। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के लिये यूएई में हैं। बता दें कि इसी साल 15 अगस्त को धोनी ने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों से संन्यास का ऐलान किया था।
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वो 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। आईपीएल के उदघाटन मैच से पहले गावस्कर ने कहा, ‘धोनी रांची से आये हैं जहां बहुत क्रिकेट संस्कृति नहीं है, इसलिए पूरा भारत उन्हें चाहता है। तेंदुलकर को चाहने वाले मुंबई और कोलकाता में तो कोहली को चाहने वाले दिल्ली और बेंगलुरू में अधिक मिलेंगे लेकिन धोनी के प्रशंसक पूरे भारत में हैं।’
धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किये हैं। धोनी वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस दौरान धोनी के बल्ले से 11,207 रन निकले और उन्होंने 11 शतक और 71 अर्धशतक लगाए। धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैच, 60 टेस्ट मैच और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में 8 बार आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल हुए हैं। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एमएस धोनी साल 2008 से लेकर 2014 तक लगातार आईसीसी वनडे टीम में रहे थे और 2006 में भी उन्होंने इस टीम में जगह बनाई थी।

Share:

  • गर्भ में बेटा है या बेटी जानने के लिए पत्नी का पेट काट डाला

    Sun Sep 20 , 2020
    बदायूं। बदायूं में पांच बेटियों के पिता ने कथित रूप से यह जानने के लिए अपनी गर्भवती पत्नी का पेट काट दिया कि वह इस बार लडक़े को जन्म देगी या नहीं। घटना सिविल लाइन्स पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नेकपुर इलाके में हुई। पन्नालाल नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी (उम्र करीब 35 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved