देश

गर्भ में बेटा है या बेटी जानने के लिए पत्नी का पेट काट डाला


बदायूं। बदायूं में पांच बेटियों के पिता ने कथित रूप से यह जानने के लिए अपनी गर्भवती पत्नी का पेट काट दिया कि वह इस बार लडक़े को जन्म देगी या नहीं। घटना सिविल लाइन्स पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नेकपुर इलाके में हुई। पन्नालाल नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी (उम्र करीब 35 वर्ष) का पेट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को गंभीर स्थिति में बरेली अस्पताल ले जाया गया। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पन्नालाल बेटा चाहता था और उसने यह पता लगाने के लिए अपनी पत्नी का पेट काट दिया कि उसके गर्भ में लडक़ा है, या लडक़ी।
स्थानीय लोग महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि यह बताया जा रहा है कि महिला छह-सात महीने की गर्भवती है।

Share:

Next Post

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थिर

Sun Sep 20 , 2020
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी सुस्ती का फायदा घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन रविवार को डीजल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन […]