img-fluid

IPL से लौटकर बाइक से अकेले घूमने निकले धोनी

November 10, 2020


रांची। आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होते ही इस टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई से अपने शहर रांची लौट आए हैं। रांची आकर धोनी अपने बाइकिंग के शौक को पूरा करते दिखे। सोमवार को वे यामाहा की अपनी सबसे पुरानी बाइक से रांची के रिंग रोड पर घूमते दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी बाइक के जबरदस्‍त शौकीन हैं और उनके पास महंगी बाइक्स के कलेक्शन हैं। वे अक्सर बाइक लेकर रांची की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद सोमवार को पहली बार धोनी बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकले। वे रिंग रोड पर सिमलिया स्थित अपने आवास से कहीं जा रहे थे।

बता दें कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। फाइनल तक रुकने के बजाए धोनी 2 नवंबर को ही रांची लौट आए थे। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। धोनी ने इसी साल 15 अगस्त के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

 

Share:

  • यात्री कारों की खुदरा बिक्री अक्टूबर महीने में 9% घटी

    Tue Nov 10 , 2020
    नई दिल्ली । वाहन विक्रेताओं के संगठन फाडा ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर माह में यात्री कारों (पीवी) की खुदरा बिक्री साल दर साल आधार पर 8.8 प्रतिशत घटकर 2,49,860 इकाई रह गई। आपूर्ति संबंधी मुद्दों के चलते वाहनों का पंजीकरण धीमा पड़ा है। फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक यात्री कारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved