मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna ) की फिल्म ‘धुरंधर-2’ (dhurandhar) की चर्चा के बीच फिल्म का पहला पार्ट ओटीटी पर बवाल मचा रहा है, लेकिन इस बीच इसका पहला पार्ट ओटीटी पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। सिनेमाघरों में सीमित रिलीज के बावजूद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई लोकप्रियता हासिल कर ली है और कई देशों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म को Pakistan के सिनेमाघरों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन Netflix पर रिलीज होते ही वहां दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया। रिलीज के बाद से यह लगातार पाकिस्तान में टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है।
इन 5 देशों में नंबर-1 पर ‘धुरंधर’
आधिकारिक डेटा के मुताबिक फिल्म ने मिडिल ईस्ट और अफ्रीकी मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
Bahrain, United Arab Emirates, Qatar, Oman और Mauritius-इन पांच देशों में फिल्म व्यूअरशिप चार्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
26 जनवरी से 1 फरवरी के सप्ताह में पाकिस्तान में यह नंबर-1 फिल्म रही, जबकि इसे 30 जनवरी को ही ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यानी महज तीन दिनों में फिल्म ने व्यूअरशिप में बड़ा उछाल दर्ज किया।
श्रीलंका और बांग्लादेश में भी मजबूत पकड़
Sri Lanka और Bangladesh में भी फिल्म लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह इन बाजारों में भी टॉप पर पहुंच सकती है।
टॉप-3 में भारतीय फिल्मों का दबदबा
ओटीटी व्यूअरशिप की सूची में दिलचस्प बात यह रही कि पहले तीन स्थानों पर भारतीय फिल्मों का ही कब्जा रहा।
दूसरे नंबर पर Tere Ishq Mein (स्टारर Dhanush और Kriti Sanon) रही, जबकि तीसरे स्थान पर Haq (अभिनीत Emraan Hashmi और Yami Gautam) ने जगह बनाई।
ओटीटी पर बनाए नए रिकॉर्ड
डिजिटल रिलीज के बाद फिल्म ने व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़े। शुरुआती तीन दिनों में ही इसे करीब 76 लाख व्यूज मिले, जो भारत में इस अवधि के लिए बड़े आंकड़ों में गिना जा रहा है।
इसने ओपनिंग व्यूअरशिप के मामले में Animal, Fighter और Pushpa 2: The Rule जैसी चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म को नया जीवन
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर मिल रही सफलता ने इसे दूसरी पारी में भी मजबूत बना दिया है।
इसी बीच Dhurandhar 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म का टीजर हाल ही में सामने आया है और इसे मार्च में रिलीज किए जाने की तैयारी बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved