
भोपाल। प्रदेश सरकार के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में जल्द ही दीदी कैफे खुलेंगे। खासबात यह है कि इनका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किए जाएंगे। कैफे खोलने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला समूहों की मदद करेगा। संभवत: अगले एक महीने के भीतर सरकारी कार्यालयों में दीदी कैफों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को इसके निर्देश दिए गए हैं। अभी मंत्रालय में इंडियन कैफे हाउस द्वारा कैफे का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही मंत्रालय की दोनों नई एवं पुरानी बिल्डिंगों में दीदी कैफे का संचालन भी शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि मंत्रालय में दीदी कैफै का शुभारंभ खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जिसमें स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved