img-fluid

Digital Payment : भारत में बंद हो रहा है ये Payment App, Deactivate कर ले अपना Account

February 05, 2021

नई दिल्ली। इन दिनों भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) यूजर्स बढ़ रहे हैं। तमाम बड़ी कंपनियां लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी पेमेंट ऐप ने भारत में अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है। ऐप बंद करने से पहले आपको फटाफट अपना अकाउंट भी यहां से डिएक्टिवेट कर लेना चाहिए।


PayPal बंद करेगी लोकल ऑपरेशन : दुनिया के सबसे बड़े पेमेंट ऐप्स में से एक PayPal ने भारत में अपने लोकल ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया है। भारत में घरेलू खरीदारी के लिए आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने अपनी घरेलू भुगतान सेवाओं को 1 अप्रैल से बंद करने का फैसला लिया है। आप अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अभी भी PayPal का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लें : अगर PayPal में आपका कोई अकाउंट है तो उसे डिएक्टिवेट करा सकते हैं। पहले PayPal की साइट में जाएं। अब यहां सेटिंग पर क्लिक करें। Account options पर जाएं। यहां अपना बैंक अकाउंट नंबर डालें। अब नए पेज पर Close Account पर क्लिक कर दें। अगर इस तरीके से आपका अकाउंट डिएक्टिवेट नहीं होता है तो ईमेल के जरिए अकाउंट बंद करने के लिए कहा जा सकता है।


खबरों की माने तो दुनिया में PayPal के 190 देशों में करीब 100 मिलियन मेंबर अकाउंट हैं। इससे ये पता चलता है कि इस वेबसाइट पर भारत के ही नहीं पूरी दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। PayPal ने भारत में साल 2017 से काम करना शुरू किया था। PayPal एक वेबसाइट है जिसकी मदद से ऑनलाइन पेमेंट की जाती है। इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से पैसों की लेनदेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकता है।

Share:

  • लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी बने शॉन मार्श

    Fri Feb 5 , 2021
    मेलबर्न। शॉन मार्श ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कारों में लगातार दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी का खिताब जीता है, जबकि एलिसे विलानी ने महिला खिलाड़ी का खिताब जीता। उन्नीस वर्षीय हन्ना डार्लिंगटन को बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है,वहीं विक्टोरियन ऑल-राउंडर विल सदरलैंड को ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved