img-fluid

अयोध्या राम मंदिर पहुंचे दिग्विजय सिंह, पहली बार भगवान श्रीराम के किए दर्शन

March 26, 2026

अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर (Lord Rama Temple in Ayodhya) में श्रीरामलला के दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple in Ayodhya) के शिलान्यास के बाद वे पहली बार भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद दिग्विजय सिंह बोले- राम मंदिर आकर काफी अच्छा लगा। सोनिया गांधी जल्द स्वस्थ हो और वो हमारा नेतृत्व करते रहें। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार का चंदा दिया था।

रामलला दर्शन पर सियासत गरमाई
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के रामलला दर्शन पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा- राम मंदिर बीजेपी की बपौती नहीं है। राघोगढ़ में भी भगवान राम विराजमान हैं। राघोगढ़ में उनके नाम की ज्योति जलती है। राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह ने चेक से राशि दी थी। उन्होंने मंदिर का काम पूरा होने पर दर्शन की बात कही थी। मंदिर पूरा बन गया तो दर्शन करने गए हैं। भगराम राम सबके हैं।


  • कांग्रेस और राम मन्दिर विरोधाभाषी
    बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेयी ने कहा- दिग्विजय सिंह चतुर और उद्देश्य परख राजनीति करते हैं। राज्यसभा की सीट पर चुनाव होना है, इसी उद्देश्य को लेकर पहुंचे होंगे। वैसे कांग्रेस और राम मन्दिर विरोधाभाषी हैं।

    Share:

  • केरल की जनता अब बदलाव चाहती है - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    Thu Mar 26 , 2026
    कोझिकोड । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है (People of Kerala now want Change) । उन्होंने कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कोझिकोड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved