img-fluid

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा कल से, उज्जैन में कन्या से करवाया रथ का पूजन

October 19, 2026

  • 930 किमी लंबी यात्रा के जरिए वोट और चंदा चोरी के खिलाफ भरेंगे हुंकार, शिव धाम से राम धाम तक का देंगे संदेश

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 930 किलोमीटर लंबी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा कल 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या पहुँचेगी। यात्रा शुरू होने से पहले श्री सिंह रविवार को उज्जैन पहुँचे और शास्त्री नगर पहुंचकर यात्रा के रथ का निरीक्षण किया।


  • अष्टमी पर्व के अवसर पर उन्होंने कन्या से रथ का पूजन करवाया। इस रथ का निर्माण महावीर जैन और संजय शर्मा द्वारा किया गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिव धाम से राम धाम तक की यह यात्रा जन जागृति के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में धर्म का उपयोग सत्ता प्राप्ति और वसूली के लिए हथियार के रूप में किया जा रहा है, जो असंवैधानिक है और हमारी आस्था के साथ धोखा है। यह यात्रा मुख्य रूप से वोट चोरी और चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य जनता को यह संदेश देना है कि सनातन धर्म सर्वव्यापी है और सर्वधर्म समभाव ही इसका आधार है। विजयादशमी की सुबह 8 बजे नृसिंह घाट से यह यात्रा प्रारंभ होगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह सबसे पहले महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। यहाँ से यात्रा पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग चौराहा, टंकी चौराहा, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल चौराहा, निजातपुरा, कोयला फाटक, नगर निगम, गाडी अड्डा चौराहा, दरगाह मण्डी और कानीपुरा रोड होते हुए श्री सांई कुंज कॉलोनी तराना रोड पहुंचेगी, जहाँ रात्रि भोजन और विश्राम होगा। यह यात्रा 22 अक्टूबर तक उज्जैन जिले में रहेगी। इसके बाद तराना, शाजापुर, राजगढ़, अशोकनगर और ओरछा होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से गुजरकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। रथ पूजन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, हेमंत सिंह चौहान और राजेंद्र वशिष्ठ सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। यात्रा की उज्जैन में कांग्रेस द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। आयोजन को लेकर 2-3 दिन से बैठकों का दौर चलता रहा।

    Share:

  • बडऩगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, मोरों के लिए भी बनेगा प्रोजेक्ट

    Mon Oct 19 , 2026
    मुख्यमंत्री की घोषणा..भाट पचलाना-इंगोरिया में सांदीपनि स्कूल, गीता भवन और कवि प्रदीप सम्मान समारोह भी होगा उज्जैन। बडऩगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनेगा। मोरों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए प्रदेश में नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है। भाट पचलाना और इंगोरिया में सांदीपनि स्कूल खुलेंगे। बडऩगर में गीता भवन बनाने और कवि प्रदीप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved