
जबलपुर। मदर टेरेसा लॉ कालेज के डायरेक्टर एवं बिल्डर राजू वर्मा ने आज सुबह खुदकुशी करने के इरादे से अपने निवास में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन सकते में आ गए। मौके पर जाकर देखा तो राजू वर्मा खून से लतफत हालत में पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने के कारण मेडिकल रिफर कर दिया। जहां राजू वर्मा का उपचार किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved