img-fluid

GST की 5वीं सालगिरह पर बताई विसंगतियाँ, हुई चर्चा

July 03, 2022

उज्जैन। जीएसटी दिवस पर टैक्स प्रेक्टिश्नर्स एसोसिएशन द्वारा जीएसटी कानून लागू होने की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य कर विभाग, वाणिज्यिक कर भवन के अधिवक्ता कार्यालय में परिचर्चा एवं संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में राज्यकर विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इसी के साथ संस्था के अधिवक्ताओं समेत संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। राज्य कर विभाग की उपायुक्त विनिता जैश शर्मा, सहायक आयुक्त संगीता भदौरिया, राज्य कर अधिकारी विनय रावत आदि का स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अभिभाषक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किस प्रकार से 12 वर्षों के परिश्रम और इच्छाशक्ति के बाद 1 जुलाई 2017 को भारत सरकार ने लगभग 15 से अधिक प्रकार के अप्रत्यक्ष करों को समाप्त कर एक राष्ट्र एक कर के रूप में जीएसटी को लागू किया गया।



  • जीएसटी कर प्रणाली विश्व के 160 से भी अधिक देशों में वर्तमान में लागू है। जीएसटी के आने के बाद देश मे करो के मामले में इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने मे सफलता मिली है, इसी के साथ समय पर कर संग्रहण के कारण राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पिछले 5 वर्षों में जीएसटी के माध्यम से लगभग 47 लाख करोड़ से अधिक राजस्व की वसूली की गयी है।

    Share:

  • चुनाव प्रचार में लगे... ड्डशहर के नाली खंबे हुए परेशान करने वाले, शिकायतों का अंबार

    Sun Jul 3 , 2022
    सर्वाधिक शिकायतें बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की 200 के पार पहुंची, अन्य शिकायतों का भी झोनलों पर ढेर उज्जैन। चुनाव प्रचार के चलते शहर की हालत खराब है और जनता से जुड़ी व्यवस्थाएँ गड़बड़ा गई है। विद्युत मंडल, नगर निगम, कलेक्टोरेट में सीट पर कोई नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रतिदिन लोगों की शिकायतें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved