
- कुर्मी समाज के राष्ट्रीय महाधिवेशन में सामाजिक एकता और कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज
जबलपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में दाऊ मैरिज गार्डन, महाराजपुर बायपास में आयोजित दो दिवसीय 46वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन की मुख्य वक्ता सांसद लता वानखेड़े रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस निरंजन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कुर्मी गीत और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। अधिवेशन में सबसे पहले समाज से आए सभी पुरोहितों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन रामखेलावन पटेल ने दिया, जिसके बाद प्रदेशों से पधारे सभी अतिथियों का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनका स्वागत किया गया।
अधिवेशन में विभिन्न विषयों जैसे फिऱका परस्ती तोड़ो, क्षेत्रीयता की बात छोड़ो, एक राज्य से दूसरे राज्य में स्वजातीय में बिना दहेज के रोटी-बेटी का रिश्ता जोड़ो, प्रजातांत्रिक राजनीतिक विकास समाज की धुरी, कन्या भ्रूण हत्या मिटाओ, कन्या बचाओ अभियान चलाओ, दहेज प्रथा का बहिष्कार करो, बहू की बेटी का दर्जा दिलाओ, समाज विकास में महिला युवा एवं छात्र-छात्राओं का योगदान सहित नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के साथ मृत्यु भोज एवं फिजूल खर्ची आर्थिक विकास में बाधक सहित विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया गया। कार्यक्रम में कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला जबलपुर की टीम का भी स्वागत किया गया, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके इस राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाया है। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एल पी पटेल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पाटीदार, प्रदेश संरक्षक एवं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष तेज प्रताप गौर, जिलाध्यक्ष कुर्मी विवेक चौधरी, महासचिव कैप्टन ओमप्रकाश सचान, कोषाध्यक्ष राममिलन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, राजेश पटेल, युवा संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, आशीष पटेल, कॉर्डिनेटर रंजीत पटेल, आशीष पटेल, दिनेश पटेल, आदेश पटेल, मोनू पटेल, राहुल पटेल, पवन पटेल, धनेश पटेल, दशरथ पटेल, जयप्रकाश पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।